ककोड़। जांच टीम के सामने ही आरोपियों ने सगे भाइयों के साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव अरनिया कमालपुर निवासी प्रेमवीर सिंह भाटी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि एसडीएम कोर्ट में उनका एक वाद विचाराधीन है। एसडीएम के आदेशानुसार कानूनगो सुरेशचंद, लेखपाल प्रमोद शर्मा, जीतेश जांच के लिए गांव में मौके पर पहुंचे थे। जांच के दौरान रामकुमार कानूनगो, लेखपालों के साथ झगड़ा करने लगा। गांव निवासी रामकुमार,धीरज, रोहित, शिवा उर्फ भोला उसके और उसके छोटे भाई राजेंद्र पर लाठी, डंडों, ईंट, पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए। निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद