फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पांव में पायलिया शोभे, हाथ में कंगनवा’

Sat, 02 Apr 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
नाच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नुमाइश स्थित रवींद्र नाट्यशाला में शुक्रवार रात भोजपुरी नाइट में हिंदी और भोजपुरी गीतों की जुगलबंदी का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। भोजपुरी सिंगर सुरेश कुशवाहा ने ‘पांव में पायलिया शोभे, हाथ में कंगनवा और माथे की बिंदिया हमरे देश के निशनवा’ गीत सुनाया तो दर्शक झूम उठे।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट डीपी सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सुरेश कुशवाहा और उनकी टीम ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भोजपुरी गायक रवि सिंह ने ‘शिरडी वाले साईं बाबा आया है तेरे दर पर सवाली’ सुनाकर दर्शकों का मन मोह लिया।

टीवी कलाकार सुरेश कुशवाहा ने ‘रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे...’ सुनाकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। ‘बीबी गोरी हो या काली ’, ‘दहेज में माई-बाबा मांगे रे हीरो होंडा’ और ‘जय हो तेरी ज्वाला माई, लाल चुंदरिया लहराई’ आदि गीतों पर अपनी आवाज के जादू से दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन



इसके बाद गायक राजेंद्र साजन ने महिला और पुरुष दोनों की आवाज में गीत सुनाकर दर्शकों को हैरान कर दिया। साजन ने ‘दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए’  ‘हो मेरा बाबू छैल छबीला मैं तो नाचूंगी’ ‘दिल दिवाना न जाने कब खो गया’ आदि गीत सुनाए।

रवि सिंह ने ‘कर चले हम फिदा जान-ओ-तन साथियों, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ सुनाया तो दर्शक उनकी आवाज के कायल हो गए। कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट डीपी सिंह और एसडीएम सदर मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें