सरायधारी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर परामर्श देती चिकित्सक। संवाद
बुलंदशहर/नरसेना/अहमदगढ़/खुर्जा। जिले में संचालित 71 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। आरोग्य मेले में बदलते मौसम के चलते उल्टी-दस्त, वायरल व एलर्जी के सर्वाधिक मरीज रहे। इस दौरान करीब 3500 मरीजों ने परामर्श लिया। आरोग्य मेले में विशेषज्ञों ने मरीजों को परामर्श के साथ जांच व दवा आदि की सुविधा का लाभ दिया।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरायधारी में डॉ. दिव्यांशी अग्रवाल व डॉ. अली अजहर मरीजों को परामर्श देते मिले। शबीना ने बताया कि एलर्जी की समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लिया है। फार्मासिस्ट निखिल कुमार ने बताया कि आरोग्य मेले में 166 मरीजों को जांच, परामर्श व दवा की सुविधा दी गई। इसमें सर्वाधिक एलर्जी के 53, बुखार के 11, डायरिया के सात व छह गर्भवती महिला व शेष अन्य बीमारी के मरीज शामिल रहे।
नरसेना क्षेत्र के दौलतपुर कलां पीएचसी पर सीएचओ भगत सिंह मरीजों को परामर्श देते मिले। मरीज अभिषेक ने खांसी-जुकाम और शिव कुमार ने कमर दर्द की दवा ली। खुर्जा क्षेत्र के गांव धरपा पीएचसी पर आरोग्य मेले में डॉ. परविंदर सिंह मरीजों को परामर्श देते मिले। कुनाल अपने बेटे को बुखार होने पर परामर्श लेने पहुंचे। डॉ. परविंदर सिंह ने बताया कि मेले में 26 मरीजों ने परामर्श लिया। जिसमें बुखार व खांसी के सात, कुत्ता काटने के सात व शेष अन्य बीमारियों के रहे।
अहमदगढ़ पीएचसी पर फार्मासिस्ट संदीप शर्मा मरीजों को परामर्श देते मिले। मेले में 31 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार के 14, सर्दी-जुकाम के आठ व नौ अन्य बीमारी के मरीज रहे। विजयवीर ने बताया कि बेटे को बुखार होने पर जांच करा दवा ली है। वहीं, नगर के शास्त्री नगर, गिरधारी नगर, देवीपुरा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले में मरीजों ने चिकित्सकों से जांच व परामर्श लिया।
कोट
आरोग्य मेला सभी पीएचसी पर लगा। जिसमें 3500 से अधिक मरीजों ने परामर्श, जांच व दवा की सुविधा का लाभ लिया। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ