फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अक्षय तृतीया पर हुई धनवर्षा, 200 करोड़ का हुआ कारोबार

विज्ञापन
पंडित ज्वेलर्स के शोरूम पर अक्षय तृतीया के चलते खरीदारी करते ग्राहक। स्रोत : स्वयंं
विज्ञापन
बुलंदशहर। अक्षय तृतीया पर रविवार को बाजार में धनवषाZ हुई। सुबह से शाम तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ लगी रही। सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद लोगों में उत्साह दिखा। इसके अलावा ऑटोमोबाइल और दोपहिया शोरूम में भी ग्राहक पहुंचे। वहीं, पूर्व में आभूषण एवं वाहनों की बुकिंग करा चुके लोग भी डिलीवरी लेने पहुंचे। जिलेभर में करीब 200 करोड़ के कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया अत्यंत शुभ तिथि मानी जाती है। यहीं कारण है कि धनतेरस के बाद सबसे अधिक आभूषणों की बिक्री अक्षय तृतीया पर होती है। हालांकि पिछले दो-तीन माह से सोना-चांदी के भाव में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके बावजूद काफी लोगों ने बुकिंग कराई। अक्षय तृतीया पर नगर के सराफा बाजार, चौक बाजार, कृष्णा नगर, डीएम रोड व राजेबाबू रोड समेत अन्य क्षेत्र स्थित सराफा दुकानों पर सुबह से खरीदारों की भीड़ देखने को मिली।
सोने के आभूषणों के अलावा अन्य सामान पर व्यापारियों ने छूट भी दी। बुधवार को सोना एक लाख 54 हजार 600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी दो लाख 49 हजार रुपये प्रति किग्रा का भाव रहा। इस दौरान मोहिनी ज्वेलर्स, नंद किशोर संजय वर्मा सराफ, सचिन ज्वेलर्स समेत अन्य सराफा दुकानों पर भीड़ रही। वहीं, दोपहिया वाहन, चार पहिया वाहन, इलेक्ट्रानिक्स सामान, फर्नीचर एवं कपड़े आदि शोरुमों पर भी ग्राहकों की चहल-पहल रही।
विज्ञापन

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन उप्र के डायरेक्टर हेमंत वर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार में सुबह से लोग डिलीवरी लेने को आते रहे। जिलेभर में सराफा का 70 करोड़ रुपये के कारोबार होने का अनुमान है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष दीपू गर्ग ने बताया कि जिलेभर में दोपहिया वाहन 50 करोड़, चार पहिया वाहन 30 करोड़, इलेक्ट्रानिक्स सामान 25 करोड़ व कपड़ा-फर्नीचर समेत अन्य का 25 करोड़ के करीब कारोबार होने का अनुमान है।


बोले कारोबारी

ग्राहकों ने अपने मनपसंद डिजाइन की ज्वेलरी खरीदी। कुछ ने पूर्व में बुकिंग करा डिलीवरी ली। इस बार सराफा कारोबार में पिछले वर्ष से अधिक बिक्री हुई है। महिलाओं ने हल्के वजन के आभूषणों की खरीदारी की। - गौरव गौड़, डायरेक्टर पंडित ज्वेलर्स
-

अक्षय तृतीया पर ग्राहक बुकिंग करवाने के साथ डिलीवरी लेने के लिए पहुंचे। काफी लोगों ने वाहन की डिलीवरी मिलने पर खुशी जाहिर की। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार कारोबार में बढ़ोतरी हुई है। - प्रत्युष गोयल, डायरेक्टर श्री माशा ऑटो

पंडित ज्वेलर्स के शोरूम पर अक्षय तृतीया के चलते खरीदारी करते ग्राहक। स्रोत : स्वयंं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें