फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: यात्री की तबीयत बिगड़ी, खुर्जा में रोकी गई राजधानी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। महाकुंभ मेले से परिवार के साथ लौट रहे यात्री की राजधानी एक्सप्रेस में तबीयत बिगड़ गई। इसके चलते ट्रेन को छह मिनट खुर्जा जंक्शन स्टेशन पर रोका गया। यात्री की तबीयत अब ठीक है।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी मोनू सिंह ने बताया कि हरियाणा करनाल के कुंजपुरा निवासी पंकज कुमार अपने परिवार के 16 सदस्यों के साथ प्रयागराज स्थित महाकुंभ मेले में स्नान के लिए गए थे। शुक्रवार को वह रांची से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस से लौट रहे थे।
जब वह अलीगढ़ स्टेशन से आगे आए तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। 12:28 बजे ट्रेन को जंक्शन स्टेशन पर रोका गया। जहां यात्री को उतारकर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं 12:34 बजे ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें