फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिलबिलाए मुसाफिर

Fri, 27 May 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बिलबिलाए मुसाफिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ओवर ट्रैफिकिंग के चलते दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर संगम समेत 10 ट्रेनें घंटों लेट रहीं। इससे भीषण गर्मी में यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। दिल्ली-हावड़ा रेल पर इलाहाबाद से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस का जंक्शन स्टेशन पर समय सुबह 4.25 मिनट पर आने का है लेकिन लेट होने के कारण संगम शुक्रवार सुबह 9.35 बजे पहुंची।
विज्ञापन


इसी तरह, कोतलकता से आनंद विहार जाने वाली कोलकता-आनंद विहार ट्रेन दस घंटे, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली गोमती और ब्रह्मपुत्र पांच-पांच घंटे, महानंदा तीन घंटे, कालका दो घंटे, मुरी 3.30 घंटे, ऊंचाहार और लिच्छवी एक-एक घंटे और आम्रपाली अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटा विलंब से पहुंची।

ट्रेनों के लेट होने से सफर कर रहे यात्री भीषण गर्मी में परेशान रहे। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को उठानी पड़ी। उधर, ट्रेनों के समय से न पहुंचने के कारण जंक्शन स्टेशन पर यात्री इंतजार में घंटों खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि ओवर ट्रैफिकिंग के चलते ऊपर से ही ट्रेनों के लेट होने की सूचना मिल रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें