फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सांसद चंद्रशेखर को रोके जाने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम कलक्ट्रेट के बाहर एकत्र होकर गोंडा में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को रोके जाने के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए गोंडा हत्याकांड में पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने और सांसद चंद्रशेखर आजाद को रोके जाने के मामले में भी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान मौके पर जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह लोधी, जिला प्रभारी प्रियंका गौतम, विमलेश सिंह, जगजीवन, मेघा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें