बुलंदशहर। महिला जनजाति युवा विकास सेवा समिति की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कागज पर अपनी भावनाओं को उकेरकर प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य अनीता सिंह ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन मातृ दिवस के उपलक्ष्य में कराया गया। इसमें भागीदारी करने वाले छात्र-छात्राओं ने मां के लिए कविता भी सुनाई। इस दौरान प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान हासिल करने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर समिति की सदस्य लक्ष्मी रानी, सीता, दीनदयाल, संगीता शर्मा, प्रतिभा अग्रवाल और प्रीति गर्ग आदि शामिल रहीं।