फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पॉटरी नगरी में दो प्रवेश द्वारों पर बनेंगे पार्क और बागवानी युक्त फुटपाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। पॉटरी नगरी में अगवाल कट और कैलाश अस्पताल कट पर प्रवेश द्वार पर पार्क बनाए जाएंगे। साथ ही बागवानी युक्त फुटपाथ तैयार किया जाएगा। दोनों स्थानों पर आकर्षक प्रवेश द्वार भी बनेंगे। प्राधिकरण की ओर से जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


एनएच-34 से खुर्जा नगर में प्रवेश करने के लिए दो मुख्य रास्ते हैं, जिसमें अगवाल कट और कैलाश अस्पताल कट है। इन दोनों रास्तों पर सौंदर्यीकरण और प्रवेश द्वार बनाने के लिए नगर पालिका की ओर से छह अगस्त को बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें प्राधिकरण ने दोनों ही स्थानों को चिन्हित कर सौंदर्यीकरण कार्य कराने की सहमति दे दी है।

नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल ने बताया कि बीकेडीए ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इसमें दोनों ही रास्तों के किनारे पर बागवानी और फुटपाथ तैयार होगा, जो पैदल यात्रियों के लिए लाभकारी रहेगा। साथ ही लोहे के डिजाइन के साथ आधुनिक रूप से आकर्षक प्रवेश द्वार बनेगा। प्रवेश द्वार के पास पार्क बनाया जाएगा जिसमें पौधे, घास व अन्य स्कल्पचर लगाए जाएंगे। यह कार्य प्राधिकरण की ओर से कराया जा रहा है।
विज्ञापन


बीकेडीए की सचिव ज्योत्सना ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से नगरीय सौंदर्यीकरण के क्रम में खुर्जा नगर के प्रवेश मार्ग के पास ही द्वार बनाए जाएंगे। इसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। जल्द ही कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें