फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर सभी व्यवस्थाएं जल्द से जल्द दुरुस्त कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथों पर सभी व्यवस्थाएं जल्द से जल्द दुरुस्त कराएं
विज्ञापन

बुलंदशहर। पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुरक्षित कराए जाने के लिए शनिवार को जिला पंचायत सभागार में जोनल मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी जोनल मजिस्ट्रेट से कहा कि वह अपने क्षेत्र का भ्रमण कर बूथों का निरीक्षण कर लें और सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराएं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने जोनल मजिस्ट्रेट को दिए जा रहे प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी हासिल की। उन्होंने जोनल मजिस्ट्रेट से कहा कि जोन के अंतर्गत बूथ का निरीक्षण करते हुए बूथ पर समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराया जा रहा है। संवेदनशील, अति संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखते हुए निर्वाचन को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराएं। निर्वाचन में अवरोध उत्पन्न करने वाले लोगों के संबंध में आंगनबाड़ी, राशन डीलर आदि के माध्यम से जानकारी लेते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से निगरानी रखी जाए। इसके साथ ही वीडियोग्राफी कराते हुए कार्यवाही भी की जाए। कहा कि समस्त बूथों पर पोलिंग पार्टी मतदान से पूर्व पहुंच जाएं। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी से समय समय पर मतदान की सूचना प्राप्त करते हुए सूचना कंट्रोल रूम को प्रेषित की जाए। मतदान के दिन किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल कंट्रोल रूम और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी जाए। समस्त बूथों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क, हैंड सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनिंग निंग, सोशल डिस्टेंसिग आदि उपायों का पालन भी कराया जाए। इस अवसर पर सीडीओ अभिषेक पांडेय, एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार सहित जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें