फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 अप्रैल तक शस्त्र जमा नहीं करने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
10 अप्रैल तक शस्त्र जमा नहीं करने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

सिकंदराबाद। 10 अप्रैल तक शस्त्र जमा नहीं कराने पर पुलिस शस्त्र के निरस्तीकरण की संस्तुति कर कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजेगी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते पुलिस प्रशासन शस्त्र लाइसेंस धारियों से शस्त्र जमा कराने की कवायद में जुटा हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के प्रत्येक गांव में लाइसेंस धारियों के घर पुलिस कर्मी पहुंच रहे हैं। जिसकी बदौलत 60 प्रतिशत से अधिक लाइसेंसधारियों ने अपने शस्त्र जमा करा दिए हैं।
जनपद में अंतिम चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए प्रशासन ने लाइसेंस धारियों को अपने शस्त्र जमा करने के निर्देश जारी किए हैं। अधिसूचना जारी होने से पहले ही पुलिस प्रशासन ने लाइसेंसधारियों से संपर्क करना शुरू कर दिया था। पुलिस कर्मी लाइसेंसधारियों के घर-घर जाकर शस्त्र जमा कराने का प्रयास कर रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के 2038 शस्त्रों में से बुधवार की शाम तक करीब 1200 शस्त्र जमा हो गए। 70 लाइसेंसधारियों की मृत्यु हो चुकी है। 485 लाइसेंसधारी जनपद के बाहर रहते हैं। अभी तक करीब 1200 शस्त्र लाइसेंसों को जमा कराया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल जयकरण सिंह ने बताया कि शस्त्र धारक द्वारा 10 अप्रैल तक शस्त्र जमा नहीं कराने पर शस्त्र के निरस्तीकरण की संस्तुति की जाएगी। कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उन्होंने लाइसेंस धारकों से 10 अप्रैल तक अपने शस्त्र जमा कराने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें