173 अतिसंवेदनशील प्लस केंद्रों पर मतदान कराना चुनौती
बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि इस बार भी जिले के 1490 मतदान केंद्र में से 555 केंद्र संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में हैं। इन केंद्रों पर सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात करने होंगे।
खुर्जा ब्लॉक में सबसे अधिक 27 और अरनिया में 20 केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में हैं, इसलिए यहां के एसडीएम, सीओ और पुलिस को सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने होंगे। अगौता और लखावटी ब्लॉक में सबसे कम चार-चार मतदान केंद्र ही अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में हैं। कुल 1490 मतदान केंद्रों में से 935 मतदान केंद्रों को सामान्य श्रेणी, 187 केंद्रों को संवेदनशील, 195 को अतिसंवेदनशील और 173 को अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने बताया कि संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। यहां पर अतिरिक्त फोर्स तैनात करने के अलावा ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी करने की व्यवस्था की जा रही है। चुनाव को निष्पक्ष रूप से कराया जाएगा।
ब्लॉक संवेदनशील अतिसंवेदनशील अतिसंवेदनशील प्लस
लखावटी 08 06 04
पहासू 14 12 11
अनूपशहर 19 10 13
शिकारपुर 19 19 08
स्याना 02 10 08
अरनिया 23 23 20
डिबाई 14 19 09
खुर्जा 14 11 27
सिकंदराबाद 22 17 14
बीबीनगर 09 11 08
ऊंचागांव 04 08 08
जहांगीराबाद 06 14 12
दानपुर 13 16 17
बुलंदशहर 10 09 04
गुलावठी 06 05 05
अगौता 04 05 04
कुल 187 195 173