फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को स्ट्रेचर पर लेकर इलाज के लिए घूमती रही आशा

विज्ञापन
विज्ञापन
पति को स्ट्रेचर पर लेकर इलाज के लिए घूमती रही आशा
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला अस्पताल में अक्सर तीमारदार को स्वयं मरीज को स्ट्रेचर पर लेकर भटकना पड़ता है। सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक आशा कार्यकर्ता अपने पति को इलाज के लिए स्ट्रेचर पर लेकर घूमती दिखी। वहीं, आशा कार्यकर्ता ने अस्पताल में तैनात कर्मियों पर सहायता न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला खुद का नाम मधु बताते हुए स्वास्थ्य विभाग में आशा कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत रहने की बात कह रही है। वीडियो में आशा अपने पति को स्ट्रेचर पर खुद ले जाते हुए दिख रही है। जब उससे पूछा गया कि क्या आपने स्वास्थ्य कर्मियों से सहायता मांगी, तो उसका कहना था कि कर्मियों द्वारा जिम्मेदारी न होने की बात कही गई। आशा कार्यकर्ता ने बताया कि वह विभाग के लिए पूरी मेहनत से काम कर रही है। उसके बाद भी इस तरह व्यवहार किया गया। वहीं, वीडियो वायरल होने पर स्वास्थ्य अफसरों ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। प्रभारी सीएमएस डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। सभी कर्मियों द्वारा मरीज और तीमारदार के साथ गलत व्यवहार किया है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें