फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतवार खिड़कियों पर होगा प्रधानी का नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतवार खिड़कियों पर होगा प्रधानी का नामांकन
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दो दिन चलने वाली नामांकन प्रक्रिया के दौरान कोरोना महामारी की गाइडलाइन का विशेष ध्यान रखने के लिए तैयारियां की गई हैं। एक ही स्थान पर भीड़ एकत्रित न हो, इसके लिए न्याय पंचायतवार खिड़कियों पर दो पालियों में नामांकन की व्यवस्था की गई है।
29 अप्रैल को जिला पंचायत के 52 वार्ड, 946 ग्राम प्रधान, 1325 क्षेत्र पंचायत और 12147 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर चुनाव होना है। शनिवार और रविवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सभी 15 ब्लॉक बुलंदशहर, शिकारपुर, पहासू, लखावटी, दानपुर, डिबाई, अनूपशहर, जहांगीराबाद, ऊंचागांव, स्याना, बीबीनगर, गुलावठी, खुर्जा, अरनियां, अगौता में ब्लॉक पर नामांकन किए जाएंगे। वहीं, सिकंदराबाद में मंडी परिसर में नामांकन होगा। सुबह आठ बजे से सिकंदराबाद ब्लॉक के गांवों के प्रत्याशियों के लिए नवीन फल एवं सब्जी मंडी और अन्य ब्लॉकों के प्रत्याशियों के लिए संबंधित ब्लॉक में नामांकन प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चलेगी। वहीं, 19-20 अप्रैल को सुबह आठ बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 21 अप्रैल दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी हो सकेगी। इसके बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा और 29 अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन

चार स्थानों पर होगा जिपं सदस्यों का नामांकन
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन चार स्थानों पर होगा। वार्ड एक से वार्ड 13 तक एडीएम फाइनेंस की कोर्ट, वार्ड 14 से 26 तक एडीएम न्यायिक की कोर्ट, वार्ड 27 से 39 उपसंचालक चकबंदी की कोर्ट और वार्ड 40 से 52 तक के उम्मीदवार सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में नामांकन करेंगे।
प्रत्याशी और प्रस्तावक ही जा सकेंगे अंदर
कोरोना महामारी की गाइडलाइन के मुताबिक कम से कम भीड़ एकत्रित हो इसके लिए प्रत्याशी के साथ केवल उसके प्रस्तावक को ही नामांकन कक्ष में जाने की अनुमति होगी। नामांकन कक्ष में तैनात स्टाफ के साथ ही प्रत्याशी व प्रस्तावक को मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
डीएम ने किया नामांकन स्थलों का निरीक्षण
डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी भारती सिंह ने शुक्रवार को बीबीनगर, अनूपशहर, लखावटी ब्लॉक पर पहुंचकर नामांकन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि नामांकन खिड़कियों पर न्याय पंचायत के हिसाब से नाम अंकित किए जाएं और नामांकन कक्ष के बाहर गोले बनाते हुए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए।
विज्ञापन

नामांकन के लिए सभी ब्लॉकों पर तैयारियां हो चुकी हैं। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई प्रत्याशी लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- रविंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें