फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीमेडिसिन से अब घर बैठे कराएं इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
टेलीमेडिसिन से अब घर बैठे कराएं इलाज
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण बढ़ने पर लोग घर से न निकलें और लोगों को घर बैठे ही अपनी या परिवार की बीमारी को लेकर चिकित्सक से परामर्श मिल सके। इसके लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने टेलीमेडिसिन सेवा की शुरुआत की है।
विज्ञापन

जनपद में दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। इस दौरान मरीज को प्राथमिक उपचार कराने के लिए सर्वप्रथम कोविड-19 जांच रिपोर्ट दिखानी अनिवार्य हैं। कोविड-19 की जांच रिपोर्ट न लाने पर संबंधित को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मरीजों को परेशानियां ना हो इसके लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने टेलीफोन से संपर्क कर मरीजों को परामर्श देने के निर्देश दिए। इसके लिए चिकित्सकों की सूची जारी कर दी गई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजीव प्रसाद ने बताया कि जिला अस्पताल में तैनात विशेषज्ञ द्वारा टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू कर दी गई है। अब जनसामान्य बालरोग विशेषज्ञ डॉ. एमपी सिंह 9837335558, सर्जन अजीत बाबा 8077968436, फिजीशियन डॉ. चंद्रप्रकाश 8979256770, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कुमार 9758569630, दंत शल्यक डॉ. अमित माथुर 9837202101, ईएनटी सर्जन डॉ. अरूण एमएस 9643485694, ऑर्थो सर्जन डॉ. अमित मौर्य 8853554456, नेत्र सर्जन डॉ. प्रताप सिंह 9412564047, नेत्र सर्जन डॉ. पीके झा 7983842144, नेत्र सर्जन डॉ. मनीषा बंसल 7906162553, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी सिंह 9990002250 और चिकित्सा अधिकारी डॉ. परवेज आलम 7817059832 नंबर पर कॉल कर परामर्श ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें