फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन करते ही ऑनलाइन होगा प्रत्याशी का पूरा ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन करते ही ऑनलाइन होगा प्रत्याशी का पूरा ब्योरा
विज्ञापन

बुलंदशहर। लोकसभा और विधानसभा की तर्ज पर इस बार पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों का पूरा ब्योरा ऑनलाइन होगा। नामांकन पत्र जमा करते ही पूरी जानकारी ऑनलाइन कर दी जाएगी। इसके लिए चुनाव आयोग ने संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2015 और इससे पहले कराए गए पंचायत चुनाव में प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्यों का ब्योरा ऑनलाइन नहीं हुआ करता था। सिर्फ लोकसभा और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों का पूरा ब्योरा ऑनलाइन होता रहा है। लेकिन इस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव में भाग्य अजमाने वाले प्रत्याशियों का ब्योरा ऑनलाइन करने की व्यवस्था की है। जिला निर्वाचन अधिकारी आरके अत्री ने बताया कि पूर्व में पंचायत चुनाव में लोगों को प्रत्याशियों के बारे में सभी प्रकार की जानकारी नहीं मल पाती थी, लेकिन इस बार शिक्षा से लेकर उम्मीदवार के आपराधिक इतिहास तक ऑनलाइन रहेगा। प्रत्याशी की हैसियत के साथ भी अन्य सभी प्रकार की जानकारी लोगों के सामने होगी। इस व्यवस्था से प्रत्याशी अब अपने बारे में कुछ भी तथ्य छिपा नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें