फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थन के लिए पार्टी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
समर्थन के लिए पार्टी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे दावेदार
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारी को लेकर दावेदार से लेकर जिला प्रशासन तक अपनी तैयारी में जोर शोर से जुटे हैं। जनपद में कमोबेश सभी पार्टियों ने चुनावी मैदान में समर्थित दावेदारों को उतारने का एलान किया है, जिसके बाद से संभावित दावेदार पार्टी कार्यालयों और सभी दलों के प्रभावी नेताओं से समर्थन देने की गुहार लगाने में जुटे हुए हैं।
जनपद में 946 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद, 16 ब्लॉक पर प्रमुख पद और 52 पदों पर जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान होना है। इसके अलावा बीडीसी 1315 और ग्राम पंचायतों में 13 हजार से अधिक वार्ड सदस्यों के लिए भी मतदान होना है। चुनाव में दावेदारी करने वाले संभावित उम्मीदवारों ने कई माह पहले से ही अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार शुरू कर दिया था। आरक्षण की सूची प्रकाशित होने के बाद से संभावित दावेदार जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए संबंधित दलों से समर्थन की गुहार लगाने में जुट गए हैं। जनपद में भाजपा, कांग्रेस, सपा, रालोद और आम आदमी पार्टी ने भी पंचायत चुनावोें में समर्थित दावेदारों को उतारने की घोषणा की है। इसके बाद अब पंचायत चुनाव लड़ने वाले संभावित दावेदार अपना बायोटाडा पार्टी कार्यालयों में जमा कराने लगे हैं। वहीं, पार्टी में जिन लोगों के पास चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी है, उनके पास भी सिफारिश के लिए लोगों के फोन आदि भी आने शुरू हो गए हैं। किसान आंदोलन की हवा को देखते हुए किसान और जाट समीकरण को साधने के लिए कुछ लोग पार्टी आदि भी बदल रहे हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत में जाट कार्ड खेल सकती है भाजपा
पश्चिमी उत्तर प्रदेश कृषि बाहुल्य क्षेत्र में आता है। पूरे सूबे में देखा जाए तो किसान आंदोलन का सबसे ज्यादा प्रभाव पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ही है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जिला पंचायत सदस्यों से लेकर जिपं अध्यक्ष तक के दावेदार में भाजपा जाट वर्ग के दावेदारों पर अपनी चाल चल सकती है। ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है कि हाल ही में किसान आंदोलन के दौरान राकेश टिकैत के भावुक हो जाने के बाद जाट बिरादरी की नाराजगी देखते हुए भाजपा के कई बड़े नेता आदि गांवों में पंचायत आदि कर जाटों सें संवाद करते हुए नजर भी आए हैं।
बोले जिलाध्यक्ष
भाजपा पंचायत चुनाव में मजबूती से प्रतिभाग करेगी। आरक्षण की सूची आने के बाद सभी सीटों के लिए छह से सात दावेदार अपना बायोडाटा दे रहे हैं, जिसे लखनऊ भेजा जा रहा है। हाईकमान के निर्देश पर प्रत्याशी का चयन किया जाएगा।
- अनिल सिसौदिया, जिलाध्यक्ष भाजपा
पंचायत चुनावों में पार्टी जिपं के सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। उम्मीदवारों का बायोडाटा आदि लेने के लिए टीम भी बना दी गई है। पार्टी के प्रादेशिक कमेटी के पदाधिकारियों की निगरानी में चुनाव की तैयारियां की जा रही हैं।
- श्यौपाल सिंह, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
पंचायत चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को वरीयता देते हुए चुनाव में उतार रही है। पार्टी पंचायत चुनावों में मजबूत प्रदर्शन कर 2022 के लिए सशक्त संदेश देगी। पार्टी से समर्थन प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की संख्या काफी ज्यादा है।
- अमजद अली गुड्डू, जिलाध्यक्ष सपा
पंचायत चुनाव के लिए 16 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे। सभी पदों पर प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। एक सीट पर पांच से छह आवेदन आ रहे हैं। करीब 22 जिपं सदस्यों के आवेदन अब तक आ चुके हैं। पार्टी पंचायत चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

- अरुण चौधरी, जिलाध्यक्ष रालोद
जिला पंचायत के सभी वार्डों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। 12 प्रत्याशियों को समर्थन देना तय भी हो गया है। पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह इसकी समीक्षा कर रहे हैं। सभी सीटाें से उम्मीदवारों को पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ाकर उसे जिताएगी।
- विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष आप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें