फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र पहुंचा जिला मुख्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र पहुंचा जिला मुख्यालय
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचन आयोग ने नामांकन पत्र की फीस, जमानत राशि और चुनाव प्रचार की राशि निर्धारित कर दी है। वहीं, प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य चारों पदों के लिए अलग-अलग रंगाें के मतपत्र रखे गए हैं। जनपद में 951 ग्राम पंचायतों में होने वाले चुनाव के लिए निर्वाचन कार्यालय में मतपत्र भी पहुंच गए हैं।
प्रधानों के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। हालांकि अभी तक चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन भावी प्रत्याशियों ने जल्द ही चुनाव होने की अटकलों के बीच अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी ओर शासन के आदेश पर जिला पंचायत और राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिला निर्वाचन कार्यालय भी लगातार अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी बीच अब निर्वाचन आयोग ने चुनाव में प्रत्याशियों की ओर से किए जाने वाले खर्च की राशि निर्धारित कर दी है। इसके तहत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य डेढ़ लाख रुपये तो प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी अधिकतम 75 हजार हजार रुपये चुनाव प्रचार व अन्य सभी चुनाव संबंधी कार्यों में खर्च कर सकेंगे। वहीं, नामांकन पत्रों की फीस भी निर्धारित कर दी है। एससी/ एसटी व पिछड़ा वर्ग के अलावा महिला प्रत्याशी के नामांकन राशि और जमानत राशि निर्धारित राशि से आधी होगी। इसी के साथ मतपत्रों के रंग भी निर्धारित किए जा चुके हैं। बता दें कि इस बार 951 ग्राम पंचायतों पर प्रधान पद के लिए चुनाव होगा। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य की 12,219, जिला पंचायत सदस्य के 53 और क्षेत्र पंचायत सदस्य की 1336 सीटों पर चुनाव होना है।
विज्ञापन

प्रधान पद का हरा तो बीडीसी पद का नीला होगा मतपत्र
जिला निर्वाचन सहायक अधिकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चारों पदों के लिए अलग-अलग रंगों के मतपत्र रखे गए हैं। प्रधानी पद के लिए हरा, बीडीसी पद के लिए नीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी मतपत्र होगा। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव सफेद रंग के बैलेट पेपर से होगा।
विज्ञापन

निर्वाचन अयोग ने इस तरह से जारी किया गया है आदेश
पद नाम नामांकन पत्र का मूल्य जमानत राशि अधिकतम खर्च
ग्राम प्रधान 300 2000 75000
ग्राम पंचायत सदस्य 300 500 10000
जिला पंचायत सदस्य 500 4000 1,50000
क्षेत्र पंचायत सदस्य 300 2000 75000
------------
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों द्वारा खर्च की जाने वाली राशि, जमानत राशि और नामांकन पत्र के मूल्य की राशि निर्वाचन आयोग ने निर्धारित कर दी है। सभी प्रत्याशियाें के मतपत्रों का रंग भी जारी कर दिया गया है। शासन और निर्वाचन आयोग से जारी आदेशों के तहत तैयारी चल रही है।
- आरके अत्री, जिला निर्वाचन सहायक अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें