फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन पंचायत भवन लगी घटिया सामग्री, होगी रिकवरी

विज्ञापन
गांव समसपुर में निर्माणाधीन पंचायत भवन। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
निर्माणाधीन पंचायत भवन लगी घटिया सामग्री, होगी रिकवरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन के आदेश पर जनपद की ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों का निर्माण हो रहा है, लेकिन इनका निर्माण नियमानुसार नहीं हो रहा है। इसका खुलासा खुर्जा क्षेत्र के गांव समसपुर में निर्माणाधीन पंचायत भवन की जांच में हुआ है। यह भी खुलासा हुआ है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। जांच के बाद अब विभाग की ओर से निवर्तमान प्रधान और ग्राम सचिव को राशि की रिकवरी के लिए नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।
पंचायती राज विभाग की ओर से जिले की ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनवाए जा रहे हैं। प्रधानों का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी पंचायत भवनों का कार्य प्रगति पर है। इस कार्य पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। खुर्जा क्षेत्र के गांव सममपुर में पंचायत भवन बनाने के लिए 24 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई। पंचायत भवन का निर्माण भी शुरू हो गया। इस पर 14 लाख रुपये की राशि भी खर्च हो चुकी। इसी बीच ग्रामीणों ने पंचायत भवन के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने की विभाग को शिकायत मिली। इस पर विभाग की ओर से इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया। इस टीम ने मौके पर जाकर जब जांच की तो खुलासा हुआ कि पंचायत भवन का निर्माण अधोमानक है और इसमें घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को दे दी है। रिपोर्ट मिलने के बाद अब विभागीय अधिकारियों ने निवर्तमान प्रधान और ग्राम सचिव से 14 लाख रुपये की रिकवरी करने की तैयारी कर ली है। बताया गया कि इस मामले में डीपीआरओ की ओर से निवर्तमान प्रधान और सचिव को रिकवरी का नोटिस भी जारी करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पंचायत भवन में 14 लाख रुपये की राशि का फर्जीवाड़ा सामने आ रहा है।
विज्ञापन

छज्जा गिरने के बाद मिली थी शिकायत
बताया गया कि गांव समसपुर में निर्माणाधीन पंचायत भवन का गत दिनों छज्जा गिर गया था। इसके विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद विभाग को ग्रामीणों की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलते ही विभागीय अधिकारी हरकत में आ गए थे। साथ ही समय पर जांच करवा ली गई। यदि समय पर जांच न होती और इस शिकायत को नजरंदाज कर दिया जाता तो पंचायत भवन बनकर तैयार हो जाता और इसमें घटिया सामग्री का प्रयोग होने से कभी भी हादसा हो सकता था। वहीं, दूसरी ओर अफसरों ने बताया कि जांच में पूरा मामला खुलने के बाद निवर्तमान प्रधान अब मंडल स्तर से जांच कराने की मांग कर रहा है।
अब सभी पंचायत भवनों की होगी जांच
खुर्जा क्षेत्र के गांव समसपुर में निर्माणाधीन पंचायत भवन अधोमानक मिलने पर अब विभागीय अधिकारियों ने जनपद के सभी पंचायत भवनों की जांच कराने की बात कही है। डीपीआरओ के अनुसार जनपद में अभी तक जो पंचायत भवन बन गए हैं या फिर निर्माणाधीन हैं, इन सभी की जांच कराई जाएगी। ताकि यह पता लगाया जा सके कि समसपुर की तरह अन्य किसी पंचायत भवन का निर्माण तो अधोमानक नहीं हुआ है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन पंचायत भवन की जांच कमेटी से रिपोर्ट मिल गई है। इस मामले में सीडीओ से वार्ता कर सचिव और प्रधान को खर्च की गई राशि का रिकवरी नोटिस भेजा जाएगा। ग्रामीणों द्वारा मामले में शिकायत की गई थी। निर्माण के दौरान भवन का छज्जा गिरा था। दोनों से रिकवरी कर भवन का निर्माण नए सिरे से कराया जाएगा। - नंदलाल, जिला पंचायती राज अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें