फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में पाली का जवान शहीद

विज्ञापन
ऊंचागांव क्षेत्र के गांव पाली निवासी शहीद हुए जवान प्रभात गौड़ का फाइल फोटो।
विज्ञापन
ऊंचागांव। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में भारतीय सेना के जवान गांव पाली निवासी प्रभात गौड़ शहीद हो गए। सैन्य अधिकारियों ने सोमवार सुबह इसकी सूचना शहीद के परिजनों को दी। मंगलवार को सेना का दल शहीद के पार्थिव शरीर को विशेष वाहन से लेकर उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। जवान के शहीद होने की सूचना से गांव में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पाली आनंदगढ़ी निवासी 48 वर्षीय प्रभात गौड़ भारतीय सेना में जम्मू कश्मीर में तैनात थे। सोमवार सुबह जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। इसी दौरान प्रभात गौड़ शहीद हो गए। जिसकी सूचना सैन्य अधिकारियों ने उनके परिजनों को दी। सूचना पर शहीद के पिता एसपी गौड़ और उनके भाई राजुल गौड़ सोमवार देर शाम परिवार के साथ गांव पहुंच गए। उनके घर पर गांव के लोगो का आना-जाना लगा हुआ था।
परिजनों ने बताया कि प्रभात गौड़ हाईस्कूल पास करने के बाद भारतीय सेना में सन 1998 में भर्ती हुए थे। उनकी प्रथम तैनाती बैलोर में हुई थी। एक वर्ष पूर्व ही उनका तबादला जम्मू कश्मीर हुआ था। वहां तैनाती के बाद उनका प्रमोशन जूनियर कमीशन ऑफिसर के पद पर हुआ था। उनकी पत्नी मनोरमा गौड़ हैं। बेटी 19 वर्षीय सोनिका बीकाॅम कर रही हैं। बेटा 11 वर्षीय खुशहाल कक्षा 5 में पढ़ रहा है। वर्तमान समय में उनका परिवार जोधपुर में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें