फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार: फर्जी पहचान से रह रहा था, न्यू कराची का है निवासी; खुले और भी राज

Fri, 24 Apr 2026 01:59 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

पुलिस ने नुमाइश पुल के नीचे से एक पाकिस्तानी नागरिक बासिद इरशाद को गिरफ्तार किया। वह फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे रह रहा था। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पाकिस्तानी पासपोर्ट बरामद हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने नुमाइश पुल के नीचे से एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी नाम-पते पर तैयार किए गए भारतीय दस्तावेजों के सहारे यहां रह रहा था। आरोपी के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पाकिस्तानी पासपोर्ट बरामद किया गया है।

विज्ञापन

नुमाइश पुल के पास से हुई गिरफ्तारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन और एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर बासिद इरशाद को दबोच लिया। आरोपी मूल रूप से न्यू कराची, पाकिस्तान का निवासी है।

फर्जी नाम से बनवाए भारतीय दस्तावेज
जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर सैय्यद वासित अली के नाम से सुशीला विहार (भूड) के पते पर फर्जी आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बनवा रखे थे। पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यालयों से कराए गए सत्यापन में ये दस्तावेज फर्जी पाए गए। बताया जा रहा है कि आरोपी की मां के पास 'लॉन्ग टर्म वीजा' था और आरोपी ने भी वीजा के लिए आवेदन किया था, जो शासन स्तर पर विचाराधीन है।
विज्ञापन

मेरठ में भी दर्ज है मुकदमा
गिरफ्तार बासिद का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह साल 2012 में मेरठ के ब्रह्मपुरी थाने से विदेशी अधिनियम की धाराओं में जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें