फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुआं निकलते देख रोकी पजेरो, धू-धू कर जली

Tue, 02 Feb 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला, अनूपशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मार्ग पर सोमवार रात तेज रफ्तार चालक ने डैशबोर्ड से धुआं निकलते देख पजेरो कार रोकी तो उसमें से लपटे निकलने लगी। सूचना पर जब तक दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे कार में आग फैल चुकी थी।
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। चालक ने बताया कि कार में रखा चार लाख रुपये से भरा बैग भी जलकर राख हो गया है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बता दें कि बदरखां सीरवास गांव निवासी राजकुमार सिंह कासगंज में फाइनेंसर हैं। सोमवार देर रात वह अलीगढ़ से अनूपशहर रिश्तेदारी में आ रहे थे। जैसे ही उनकी पजेरो कार बोफोर्स स्कूल के पास पहुंची।
विज्ञापन


अचानक गाड़ी के डेशबोर्ड और बोनट से धुआं निकलने लगा। कार में हीटर चल रहा था। चालक ने गाड़ी रोककर बोनट खोला तो आग की लपटे निकलने लगी। देखते ही देखते धमाके के साथ गाड़ी में आग भड़क गई।

पीड़ित ने मोरीगेट में अपने रिश्तेदार विपिन को हादसे की सूचना दी। सूचना पर डिबाई से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आधे घंटे में आग पर काबू पाया।

हादसे के दौरान कार में पीड़ित का पुत्र मिथुन प्रताप और मुनीम रवींद्र सवार थे। मिथुन ने पुलिस को बताया कि कार में रखे बैग में चार लाख रुपये भी जलकर राख हो गए हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें