फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : नहीं होगी ऑक्सीजन की किल्लत, पांच ब्लॉक में बनाए बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
राहत : नहीं होगी ऑक्सीजन की किल्लत, पांच ब्लॉक में बनाए बैंक
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना महामारी के समय लोगों को ऑक्सीजन की कमी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने पांच ब्लॉक में ऑक्सीजन बैंक बनाए हैं। यहां पर आधार कार्ड और चिकित्सक के परामर्श पत्र के आधार पर ऑक्सीजन सिलिंडर दिया जाएगा। घर के लिए सिलिंडर ले जाने के लिए 1500 रुपये सिक्योरिटी जमा करनी होगी और सात दिन में सिलिंडर वापस भी करना होगा।
कोरोना संक्रमण के दौर में मई माह की शुरुआत में बड़ी संख्या में लोगों को ऑक्सीजन के लिए भटकना पड़ा था। ऑक्सीजन की सप्लाई कम और मांग अधिक होने के कारण एक सिलिंडर को 10 हजार से अधिक कीमत पर बेचा गया था, जिसके चलते जिला प्रशासन ने ऑक्सीजन की कीमत निर्धारित की थी। मरीजों की संख्या कम होने के बाद अब जिले की कोविड नोडल अधिकारी ऋतु माहेश्वरी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने पांच ब्लॉक सिकंदराबाद, खुर्जा, स्याना, डिबाई व अनूपशहर में ऑक्सीजन बैंक बनाए हैं। इन ब्लॉकों पर कुल 20-20 सिलिंडरों की व्यवस्था की गई है। खुर्जा में ऑक्सीजन बैंक का शुभारंभ करते हुए ऋतु माहेश्वरी ने कहा कि होम आइसोलेशन वाले मरीज को केन्द्र प्रभारी द्वारा मरीज के आधार कार्ड की छायाप्रति एवं मरीज के उपयोग हेतु सिलिंडर प्राप्त करने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड व मोबाइल नंबर, पॉजिटिव रिपोर्ट, चिकित्सक का परामर्श, सीटी स्कैन या एक्सरे रिपोर्ट प्राप्त करने के उपरांत सिलिंडर दिए जाएंगे। साथ ही रिफिल कराने के लिए निर्धारित धनराशि डी-टाइप सिलिंडर के लिए 500 रुपये एवं बी-टाइप सिलिंडर के लिए 250 रुपये देने होंगे। प्रत्येक केंद्र पर सुबह दस से शाम चार बजे तक ही सिलिंडर का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा रिफिलिंग के लिए सिलिंडर देने के 36 घंटे उपरांत सिलिंडर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ऑक्सीजन सिलिंडर न होने पर देनी होगी सिक्योरिटी राशि
यदि किसी व्यक्ति के पास रिफिलिंग के लिए सिलिंडर नहीं है तो इसके लिए संबंधित व्यक्ति को 1500 रुपये धनराशि जमा करानी होगी। साथ ही संबंधित लोग सात दिन के अंदर सिलिंडर वापस करते हुए अपनी जमानत राशि वापस ले सकेंगे।
खुर्जा कोविड अस्पताल में लगाए पांच वेंटीलेटर
कोविड की गंभीरता और तीसरे फेज में बच्चों को अधिक संक्रमण होने की संभावना को लेकर खुर्जा के एसएसएमजे अस्पताल में 11 बेड का पीडियाट्रिक वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा गंभीर स्थिति में मरीजों का उपचार करने के लिए पांच वेंटीलेटर उपलब्ध कराए गए हैं। इससे पहले शहर के वीआईआईटी अस्पताल में भी पीडियाट्रिक वार्ड बनाए गए थे।
विज्ञापन

150 पल्स ऑक्सीमीटर किए दान
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गुलावठी के गांव ओल्हेड़ा निवासी समाजसेवी ने पल्स ऑक्सीमीटर दान किए हैं। गांव निवासी श्री निवास यादव, बलजीत यादव, पवन यादव ने डीएम रविंद्र कुमार को 150 पल्स ऑक्सीमीटर दान किए हैं, ताकि मरीजों के ऑक्सीजन स्तर की जांच करने में आरआरटी टीम को कोई परेशानी न आए।
वितरण केंद्र प्रभारी फोन नंबर शिकायत के लिए अधिकारी फोन नंबर
स्याना ब्लॉक गजेंद्र सिंह 7983298499 मोहित कौशिक 9971325559
डिबाई ब्लॉक तेजपाल सिंह 9720087970 आशीष पाल 9654144552
अनूपशहर ब्लॉक कृपाल सिंह 9759493140 आशीष पाल 9654144552
सिकंदराबाद ब्लॉक सुभाष 9759191195 मधुमिता 7983033243
खुर्जा ब्लॉक रमेश चंद शर्मा 6396223283 अब्बास नकवी 9557483065
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें