फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में 20 से अधिक राउंड फायरिंग: प्रधानी की रंजिश में गोलीबारी, पूर्व प्रधान और प्रत्याशी के बीच तनातनी

Thu, 06 Aug 2026 10:36 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, औरंगाबाद (बुलंदशहर)

सार

सेगा जगतपुर गांव में बृहस्पतिवार रात प्रधानी चुनावी रंजिश में दो पक्षों में 20 से अधिक बार गोलीबारी हुई। पुलिस ने खाली कारतूस बरामद किए। कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर जिले के अगौता थाना क्षेत्र के गांव सेगा जगतपुर में बृहस्पतिवार की रात प्रधानी चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान पक्ष ने प्रधान प्रत्याशी के घर पर पहुंचकर फायरिंग कर दी। जवाब में दोनों तरफ से बीस से अधिक राउंड फायरिंग होने से मौके पर भगदड़ मच गई। जहां एक पक्ष के लोग एक किलोमीटर तक फायरिंग करते हुए दहशत फैला कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खाली कारतूस बरामद किए हैं। फायरिंग के बाद गांव में तनातनी का माहौल है।

विज्ञापन


 सेगाजगतपुर निवासी उदयवीर सिंह 10 साल गांव के प्रधान रहे हैं। वह आने वाले पंचायत चुनाव के लिए भी प्रधानी की तैयारी कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उदयवीर सिंह के भतीजों ने हवाई फायरिंग कर डाली। जवाब में दूसरे पक्ष के लोगों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से बीस से अधिक राउंड फायरिंग हुई। लेकिन फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गांव के लोगों ने बताया कि नवनीत चौधरी भी प्रधानी की तैयारी कर रहा है और इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। 

घटना की सूचना मिलते ही अगौता पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर अगौता थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए हैं। अगौता थाना प्रभारी संजेश कुमार सिंह का कहना है कि लखावटी के डाकघर में तैनात जयकरण की गांव के ही निशांत से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। गांव पहुंचने पर आरोपी ने जयकरण पर हवाई फायरिंग कर डाली थी। जयकरण की तहरीर के आधार पर निशांत समेत तीन के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें