फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: महाकाल जाने को मिलेगी सीधी ट्रेन की सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। उज्जैन महाकाल के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर है। सांसद के पत्र पर रेल मंत्री ने संज्ञान में लेकर बरेली-इंदौर एक्सप्रेस का डिबाई में ठहराव की स्वीकृति दे दी है। जल्द ही बबराला से अलीगढ़ के बीच ट्रेन का डिबाई में ठहराव शुरू होने पर यात्री सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

सांसद डॉ. भोला सिंह ने बताया कि 16 मार्च को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर लोकसभा क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग की। इसमें बरेली से इंदौर के बीच चलने वाली बरेली-इंदौर एक्सप्रेस का डिबाई में ठहराव दिए जाने की मांग की।
जिससे जिलेभर से उज्जैन जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिल सके। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र को संज्ञान में लेकर डिबाई रेलवे स्टेशन पर बरेली-इंदौर एक्सप्रेस का ठहराव दिए जाने को स्वीकृति दे दी है। इस संबंध में रेल मंत्री ने पत्र जारी कर दिया है। जल्द ही डिबाई रेलवे स्टेशन पर बरेली-इंदौर एक्सप्रेस का बबराला से अलीगढ़ के बीच अप-डाउन में ठहराव शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें