फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जांच के दायरे में आएंगे अन्य जन सेवा केंद्र भी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। तहसील के सामने चल रहे जन सेवा केंद्र पर पुलिस ने छापा मारकर आधार कार्ड बनाने का फर्जीवाड़ा पकड़ा था। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने सोमवार को मामले का खुलासा किया। पुलिस और प्रशासन की टीम अन्य केंद्रोंं पर भी जांच करने की तैयारी में है। इसमें अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सीओ पूर्णिमा सिंह के निर्देश पर रविवार को पुलिस टीम ने छापा मारा था। यहां पर जन सेवा केंद्र संचालक अतुल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और केंद्र से जब्त किए गए उपकरण व दस्तावेजों की जांच की गई। खुर्जा सीओ ने सोमवार को बताया कि अतुल सिंह आधार कार्ड संशोधन और नए आवेदन के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करता था।
आवेदक को यदि पुराने आधार कार्ड में संशोधन कराना होता था, तो वह आधार कार्ड को स्कैन कर उसी में छेड़छाड़ कर रंगीन प्रिंट आउट निकाल कर देता था। जो आधार कार्ड केवल कागज के रूप में रहता था, लेकिन ऑनलाइन अपडेट नहीं होता था। सीओ ने बताया कि जन सेवा केंद्र पर सीएससी का लाइसेंस भी था।
विज्ञापन


इसके लिए प्रशासन को अवगत कराया गया। क्षेत्र में चल रहे सभी केंद्रों पर जांच होगी और उनके विवरण व डाटा को खंगाला जाएगा। सीओ पूर्णिमा सिंह ने कहा कि लोगों को भी जागरूक रहने के लिए अपील की जा रही है। आधार या अन्य किसी प्रमाण पत्र को बनवाने और संशोधन कराने के बाद ऑनलाइन जरूर जांच करें। ग्रामीण क्षेत्रोंं में जागरूकता के लिए ग्राम पंचायतों को कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें