फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्केटिंग और खो-खो में प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
खुर्जा के एल्पाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित स्केटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। स्रोत :
विज्ञापन
खुर्जा। एल्पाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर में स्केटिंग व खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को आयोजित प्रतियोगिता में सभी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इनका चयन अगले सप्ताह होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य निधि गुलाटी ने बताया कि शिविर में बच्चों को अलग-अलग गतिविधियों के साथ खेल-कूद का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को खेल प्रशिक्षकों की ओर से चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के पुराने स्केटिंग खिलाड़ी और नए छात्र छात्राओं को शामिल किया गया, जिससे उनका उत्साह बढ़ सके। अंतिम प्रतियोगिता अगले सप्ताह आयोजित की जाएगी। इसमें विजेता छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें