कंट्रोल से निर्बाध आपूर्ति के बावजूद लोकल स्तर पर खूब कटौती की जा रही है। वहीं, कई बार हादसा होने के बाद बिजली कर्मी फोन से शटडाउन लेने से नहीं हिचक रहे हैं।
शासन का निर्देश हैं कि जिला मुख्यालय को 24 घंटे, तहसील और कस्बों को 20 घंटे तथा गांवों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
साथ ही लोकल स्तर पर अकारण शटडाउन लेकर उपभोक्ताओं को परेशान न किया जाए। लाइन मरम्मत का कार्य आदि रोस्टरिंग के दौरान की जाए। इसके बावजूद आदेशों को दरकिनार कर लाइनमैन फोन से ही शटडाउन ले रहे हैं।
अधीक्षण अभियंता राकेश कुशवाहा ने बताया कि एक्सईएन को इस बाबत दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं कि अकारण शटडाउन नहीं लिया जाएगा। सिर्फ इमरजेंसी शटडाउन का अधिकार ही जेई को दिया गया है।