फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नकदी जमा कराने के लिए घंटों भटकते रहे परिचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नकदी जमा कराने के लिए शुक्रवार को परिचालक घंटों डिपो में भटकते रहे। परिचालकों ने कैशियर, एआरएम पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


परिचालक संजीव गुप्ता, अरूण चौहान, धमेंद्र कुमार, देवेश सिंह, श्याम सिंह, जितेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, आनंद, शिवम, विजय कुमार, सुनील कुमार, मनोज, संजय दीक्षित आदि ने बताया कि वह डिपो से संचालित होने वाली बसों के विभिन्न रूटों पर संविदा परिचालक के रूप में कार्य करते हैं। बताया कि शुक्रवार की सुबह परिचालक अपने-अपने रूटों से डिपो पहुंचे। जब वह नकदी जमा कराने के लिए कार्यालय पहुंचे तो नकदी के लक्ष्य से कम होने का हवाला देते हुए उनकी नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया गया। बार-बार आग्रह करने के बाद भी उनकी नकदी जमा नहीं की गई। इस दौरान एआरएम, कैशियर ने उनके साथ अभद्रता भी की। वेतन काटे जाने, नौकरी से निकाले जाने की धमकी भी दी। नकदी को जमा कराने के लिए वह करीब पांच घंटे डिपो में भटकते रहे और अधिकारियों के चक्कर लगाते रहे। करीब साढे पांच घंटे बाद जाकर उनकी नकदी जमा की गई। बताया कि विभिन्न रूटों पर संचालित होने वाली बसों को अन्य जनपदों में बस स्टैंड पर खड़े नहीं होने दिया जाता है, जिससे लक्ष्य को पूरा करने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। एआरएम से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। एआरएम गोकरन सिंह ने बताया कि परिचालकों की नकदी लक्ष्य के 50 प्रतिशत से भी कम था। रूटों की समीक्षा करने के बाद नकदी जमा की गई, जिससे देरी हुई। अभद्रता किए जाने, वेतन काटने, नौकरी से निकाले जाने की धमकी दिए जाने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें