फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन थमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। हरिद्वार के लिए पिछले सात दिनों से हो रहा बसों का संचालन शनिवार सुबह चार बसों के रवाना होने के बाद थम गया। शिवभक्तों की संख्या कम होने के साथ-साथ, मार्ग वन-वे होने व रूट डायवर्जन के चलते अतिरिक्त बसों का संचालन रोक दिया गया। शुक्रवार रात बस अड्डे से 17 बसों में शिवभक्त हरिद्वार के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

हरिद्वार व गौमुख से कांवड़ व गंगाजल लेने जाने वाले शिवभक्तों का सफर आसान करने के लिए 13 जुलाई से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरु हुआ। शुरुआत में चार से छह बसों का फिर 25 से 30 बसों का संचालन प्रतिदिन हरिद्वार के लिए हो रहा था।
शनिवार सुबह शिवभक्तों की संख्या कम हो गई। सुबह 10 बजे तक चार बसों में शिवभक्त हरिद्वार के लिए रवाना हुए। इसके बाद शिवभक्त न आने पर अतिरिक्त बसों का संचालन बंद कर दिया गया। वहीं, सोमवार से डाक कांवड़ लेने जाने वाले शिवभक्त अपने-अपने वाहनों से हरिद्वार के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

Iशिवभक्तों की संख्या कम होने पर अतिरिक्त बसों का संचालन बंद कर दिया हैं। यदि मांग बढ़ती है तो बसों को भेजा जाएगा। शुक्रवार रात 17 बसें और शनिवार सुबह चार बसें हरिद्वार के लिए भेजी गई। - परमानंद, एआरएम बुलंदशहर डिपोI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें