फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: बिना लाइफ जैकेट गंगा में नाव चलाई, तो होगी कार्रवाई; पालिका ईओ ने किया निरीक्षण, दी सख्त चेतावनी

Sat, 02 May 2026 03:10 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी ने घाटों का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जबलपुर के डैम में क्रूज बोट पलटने के बाद गंगानगरी में भी नावों के संचालन को मानक के अनुरूप कराने को लेकर पालिका स्तर से कवायद शुरू कर दी गई है। शनिवार को पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी ने घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नाविकों से वार्ता कर बिना लाइफ जैकेट और क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर नाव चलाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी का जीवन महत्वपूर्ण है। हमारी लापरवाही अथवा चूक से दूसरों की जान खतरे में नहीं पड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने सभी नाविकों को लाइफ जैकेट वितरित की हैं। लाइफ जैकेट हमेशा नाव में होनी चाहिए। वहीं, नौकायन के दौरान प्रत्येक यात्री को जैकेट सही ढंग से पहनाई जानी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यदि नाव मे क्षमता से अधिक सवारी बैठाई और मानकों का पालन नहीं किया गया, तो पालिका स्तर से संबंधित नाविक का लाइसेंस रद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें