बुलंदशहर। नगर के डीएम रोड स्थित जीरो कूल शूटिंग रेंज पर आज से सप्तम सौरव चौधरी मेमोरियल ओपन शूटिंग चैंपियनशिप शुरू होगी। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के करीब 600 से 700 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के शूटर प्रतिभाग करेंगे।
एकेडमी के कोच मनीष चौधरी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी सौरव चौधरी मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड आदि राज्यों के शूटर प्रतिभाग करेंगे।
बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। चैंपियनशिप को लेकर जिलेभर के शूटरों में भी उत्साह है। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।