फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ओपीडी बंद, इमरजेंसी में बढ़े मरीज, प्राचार्य ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
नए चिकित्सालय भवन की इमरजेंसी में मरीजों से वार्ता करती मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। दिवाली पर मेडिकल कॉलेज के नए चिकित्सालय भवन की इमरजेंसी में मरीजों की संख्या बढ़ गई। त्योहार के दौरान हादसों, मारपीट और विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 117 मरीज रविवार को उपचार के लिए इमरजेंसी पहुंचे। इनमें 18 मेडिकोलीगल और 17 हादसों से संबंधित मरीज शामिल रहे। वहीं, सोमवार को ओपीडी बंद रहने पर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेने के लिए मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने इमरजेंसी का निरीक्षण किया। वह करीब दो घंटे तक इमरजेंसी परिसर में मौजूद रहीं और मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं, मंगलवार व बुधवार को चार-चार घंटे ओपीडी का संचालन होगा।
विज्ञापन

दिवाली पर आतिशबाजी और अन्य कारणों से होने वाले हादसों के साथ मारपीट की घटनाओं में घायल लोग भी उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। इसके अलावा बुखार, दर्द और अन्य बीमारियों से परेशान मरीजों ने भी इमरजेंसी में उपचार कराया। त्योहार के दिन रविवार पड़ने के चलते ओपीडी सेवाएं बंद थीं, ऐसे में मरीजों के लिए इमरजेंसी ही उपचार का प्रमुख विकल्प रही।
रविवार को सिकंदराबाद के बुटैना गांव में झोपड़ी में सोते समय आग लगने पर 15 वर्षीय तनीष व 35 वर्षीय मोनिका झुलसने पर उपचार के लिए पहुंचे। साथ ही नगर के ज्ञानलोक निवासी 34 वर्षीय सुधांकर आंख झुलस जाने, प्रेमनगर निवासी तीन वर्षीय वेदांत, भूड़ निवासी 38 वर्षीय राजीव, चार वर्षीय सूर्या, देवीपुरा निवासी 12 वर्षीय रोबिन आतिशबाजी छोड़ते समय झुलस गए। इसके अलावा अहार निवासी 14 वर्षीय संदीप झुलसने पर इमरजेंसी पहुंचे। इन सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। अहार निवासी संदीप की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इन समेत रविवार को 117 मरीज उपचार को पहुंचे। इनमें दो सांप के डसने, आठ कुत्ता-बंदर काटने पर एआरवी लगवाने, छह पेटदर्द, 17 सड़क हादसे में घायल व 18 मारपीट मामले के शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं, सोमवार को ओपीडी बंद रहने पर इमरजेंसी में भीड़ रही। इमरजेंसी में सुविधाएं मिल रही है या नहीं इसकी जांच के लिए मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य निरीक्षण करने पहुंची। जो करीब दो घंटे तक परिसर में मौजूद रही। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य के इमरजेंसी परिसर में रहने पर सभी स्टाफ कार्य करते नजर आए।

कोट
इमरजेंसी में पहुंचकर मरीजों के उपचार की व्यवस्था देखी। वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों से मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही यह भी देखा कि गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिल रहा है या नहीं। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई को लेकर निर्देश दिए। सभी को प्रतिदिन समय से आकर मरीजों को सुविधाएं देने के निर्देश दिए। - डॉ. संगीता अनेजा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें