फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: राजकीय और एडेड शिक्षण संस्थान ही बनेंगे यूपी पुलिस परीक्षा के लिए केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को कराने के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में बोर्ड ने बड़ा बदलाव कर दिया है। इस बार परीक्षा केवल राजकीय और एडेड शिक्षण संस्थानों में होगी। इसके लिए बोर्ड ने डीआईओएस से दोबारा शिक्षण संस्थानों की सूची मांगी है। जिसे विभाग की ओर से भेजी जा रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 17 व 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से कराई गई थी। पेपर लीक होने पर मुख्यमंत्री ने परीक्षा रद्द कर दिया था। साथ ही छह माह के भीतर फिर से परीक्षा कराने के आदेश दिए थे। पिछले दिनों बोर्ड की ओर से डीआईओएस से परीक्षा कराने के लिए शिक्षण संस्थानों की सूची मांगी थी। इस पर जिले से 35 शिक्षण संस्थानों की सूची बोर्ड को भेजी गई थी। लेकिन अब इस सूची को भी निरस्त करते हुए राजकीय और एडेड शिक्षण संस्थानों की सूची मांगी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से नगर क्षेत्र के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले राजकीय और एडेड शिक्षण संस्थानों की सूची मांगी है। इस परिधि में सात राजकीय और एडेड कॉलेज आ रहे हैं। इनकी सूची बनाकर बोर्ड को भेजी जा रही है। अभी यह तय नहीं हुआ है कि परीक्षा कब होगी। लेकिन बोर्ड की ओर से यह भी निर्देश मिले हैं कि परीक्षा कराने के लिए डीएम की अध्यक्षता में एक समिति बनाई जाए। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से परीक्षा की तिथि जल्द जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें