फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 41 दिनों में मात्र 527 को लगी एचपीवी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता का अभाव व भ्रम के चलते किशोरियां वैक्सीन नहीं लगवा रही हैं। परिजन और स्कूल संचालक भी इसमें सहयोग नहीं कर रहे हैं। 41 दिनों में 42,884 में से मात्र 527 को ही वैक्सीन लग पाई है। सभी किशोरियों को टीका लग सके इसके लिए स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों का सहयोग लेने में जुट गया है।
विज्ञापन

जिला महिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय खुर्जा, संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद में वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके अलावा 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहासू, धरपा व वैर में भी वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके लिए 80 चिकित्सक, 169 सुपरवाइजर, 25 आईओ, 368 एएनएम, 2100 आशा कार्यकर्ता व 2904 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग से भी सहयोग मांगा है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हरेंद्र बंसल का कहना है कि किशोरियां व परिजन एचपीवी वैक्सीन से घबराएं नहीं। वैक्सीन लगने पर किशोरियां सर्वाइकल कैंसर की चपेट में आने से बच सकेंगी। अभिभावकों को जागरूक करने में विभागीय कर्मी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें