फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। अस्पताल में एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम रामघाट के गांव मूंढाखेड़ा निवासी 30 वर्षीय साबिर और अलीगढ़ के गांव नरूपुर निवासी 25 वर्षीय अखिलेश गाजियाबाद से गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि हाईवे पर महादेव चौराहे के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने साबिर को मृत घोषित कर दिया। जबकि अखिलेश को गंभीर हालत के चलते अलीगढ़ मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर किया गया है। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें