फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हाइवे पर वन-वे हुआ समाप्त, शहर में भी भारी वाहनों को मिली एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। शिवरात्रि के बाद मेरठ से खुर्जा तक लागू किया गया वन-वे प्लान शुक्रवार देर रात समाप्त कर दिया गया। साथ ही शहर में रात को बंद की भारी वाहनों की एंट्री को भी खोल दिया गया है। जिससे खासतौर पर बाहर से सामान मंगाने वाले व्यापारियों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

जनपद में हरिद्वार, गोमुख और गंगोत्री से जल लाने के लिए हजारों श्रद्धालु बीते दिनों अलग-अलग समय पर रवाना हुए थे। जिनमें काफी संख्या में पैदल शिवभक्त थे, तो कुछ लोग डाक कांवड़ और कुछ बाइक व कार से जल लाने के लिए रवाना हुए थे। इन श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने गत 29 जून की रात से मेरठ से बुलंदशहर और बुलंदशहर से खुर्जा हाईवे पर वनवे प्लान लागू कर दिया था। जिसके तहत हाईवे के एक ओर कांवड़ यात्री चल रहे थे, तो दूसरी तरफ से दोनों ओर के हल्के वाहनों को निकाला जा रहा था।
इन मार्गाें पर पहले से ही भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। इसके अलावा शहर में भी रात को नौ बजे खुलने वाली नो एंट्री को भी बंद कर दिया गया था लेकिन शुक्रवार देर रात को शिवरात्रि का पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद वन-वे को समाप्त कर दिया गया। अब दोनों से वाहन चालक अपनी-अपनी साइड में निकल सकते हैं। साथ ही शहर में रात में भी की गई बड़े वाहनों की नो एंट्री को बंद कर दिया गया है। जिससे बीते दो से तीन दिनों से शहर के बाहर लोडिड खड़े भारी वाहन शहर में अंदर आकर अपना माल उतार सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें