फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति में नहीं होना चाहिए अहंकार : राहुल कृष्ण

विज्ञापन
आवास विकास प्रथम में कथा सुनाते कथा व्यास। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के आवास विकास प्रथम में चल रही श्री शिव महापुराण की कथा एवं शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। वृंदावन से आए कथा व्यास राहुल कृष्ण महाराज ने कहा कि व्यक्ति को अंहकार नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

मनुष्य को इस भौतिक युग में पेट भरने के लिए भागदौड़ करने के साथ ईश्वर का भजन करने का समय निकालना चाहिए। परेशानी के अलावा सुख आने पर भी भगवान को याद कर करना चाहिए। कथा ही मनुष्य को सही मार्ग पर चलना सिखाती है।
इससे मानव जीवन सुखमय होता है। कथा को सुनने से जाने-अनजाने में किए हुए पाप से भी मुक्ति मिल जाती है। इस दौरान रविंद्र राजौरा, भूपेंद्र सिंह, प्रदीप लोधी, मनोज लोधी, विजय पंवार, मनोज सिंह आदि समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें