फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्लॉट के रास्ते के विवाद को लेकर एक पक्ष ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। क्षेत्र के गांव माधवगढ़ में प्लॉट के रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गांव में प्लॉट के रास्ते को लेकर सुमित व बबली की कहासुनी हुई थी। जिसमें मामूली विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते बढ़ गया।
विज्ञापन

आरोप है कि एक पक्ष के संजीव ने दूसरे पक्ष को डराने के लिए खुलेआम हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें