फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: विषम सेमेस्टर के विषय चयन के लिए 20 तक एक और मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से विषम सेमेस्टर प्रथम सेमेस्टर को छोड़कर पाठ्यक्रमों के विषयों के चयन के लिए 20 अक्तूबर तक एक और मौका दिया है। इसके लिए पोर्टल खोल दिया है। इससे पहले 15 अक्तूबर तक का समय दिया गया था।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से विषम सेमेस्टर प्रथम सेमेस्टर को छोड़कर पाठ्यक्रमों के विषयों के चयन के लिए प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए अब एक बार फिर से सीसीएसयू ने अपना पोर्टल खोलते हुए 20 अक्तूबर तक एक और मौका दिया है। उन्होंने उन छात्र-छात्राओं से अपील की है, जिन्हाेंने अपने विषय पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं वह ऑनलाइन विषय हरहाल में अपलोड कर दें। बताया कि विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 26 नवंबर से प्रारंभ होंगी। परीक्षा संबंधी कार्यक्रम सीसीएसयू की ओर से जल्द ही विश्वविद्यालय वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें