फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: इग्नू में प्रवेश के लिए एक और मौका, तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 15 मार्च कर दी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं इस तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद दूसरा मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

आईपी कॉलेज के प्राचार्य डा. अरविंद कुमार ने बताया कि कॉलेज में इग्नू अध्ययन केंद्र संचालित हैं। इग्नू स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाण पत्र कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण पोर्टल भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय दोनों छात्रों के लिए खुला है।
इग्नू छात्रों को अपना अध्ययन केंद्र व परीक्षा केंद्र अपने सत्र के दौरान भारत में कहीं भी स्थानांतरित करने की सुविधा प्रदान करता है। बताया कि कोई भी छात्र-छात्रा संस्थागत कोर्स के साथ-साथ मुक्त विश्वविद्यालय से कोई भी दूसरा कोर्स करके एक ही सत्र में दो डिग्रियों का लाभ ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें