फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सोने का हार बता ठग लिए एक लाख रुपये , केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। पिता की बीमारी का बहाना बनाकर पुश्तैनी सोने के हार के बदले एक लाख रुपये ठगे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि, अभी आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव जमुनाठेर निवासी मुकेश चन्द्र शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 28 फरवरी 2024 को वह ट्रेक्टर-ट्रॉली में आलू लेकर आया था। उसी दौरान एक युवक मिला। युवक ने अपना नाम रमेश बताया और पिता के बीमार होने का हवाला देकर उसने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। आरोप है कि 3 फरवरी को रमेश ने फोन किया और रोते हुए बोला कि उसके पिता बहुत बीमार हैं और उसे पैसों की जरूरत है। कहा कि उसके पास एक पुश्तैनी सोने का हार है, वह उसे बेचना चाहता है। कहा कि हार ले लो और रुपये दे दो। साथ ही उसने रुपये बढ़ाकर देने और हार वापस लेने की बात कही थी। उसके कहने पर वह अपनी पत्नी योगेन्द्री देवी के साथ जिला अस्पताल पहुंचा, जहां रमेश के साथ एक महिला भी मिली, जिसे वह अपनी पत्नी बता रहा था। उसने एक लाख रुपये ले लिए और एक थैली में सोने का हार बताकर दे दिया और चला गया। हार निकाल कर देखा तो वह पीतल का निकला। इसके बाद उसे ठगे जाने का एहसास हुआ। उसने रमेश को फोन मिलाया तो वह अब रुपये देने से मना कर रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रमेश और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें