फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अनुपस्थित रहने वाले 80 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के परिषदीय स्कूलों में विशेष जांच अभियान के दौरान स्कूल से गायब मिले 80 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है। बीएसए के अनुसार इस तरह का निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से परिषदीय स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास जारी हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सितंबर व अक्तूबर में चलाए गए निरीक्षण अभियान में जिले के परिषदीय स्कूलों में 80 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए थे। निरीक्षण रिपोर्ट प्रेरणा एप पर अपलोड की गई। यह सभी शिक्षक बिना बताए और प्रेरणा पोर्टल पर बिना अवकाश दर्ज कराए अनुपस्थित थे। निरीक्षण में यह भी खुलासा हुआ कि इन स्कूलों में अनुपस्थित रहने वालों शिक्षकों के अलावा दूसरे शिक्षक पढ़ाते और अन्य कर्मचारी उपस्थित पाए गए। वहीं, दूसरी ओर नवंबर में भी विभाग की ओर से स्कूलों का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान बिना सूचना स्कूल से पाए गए शिक्षकों की जानकारी प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। इन पर भी जल्द आगामी विभागीय कार्रवाई होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्कूलों में पढ़ाई सुचारू पाई गई लेकिन, बिना सूचना दिए जो 80 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए थे। अनुपस्थित रहने वाले सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें