बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र में वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभिषेक उर्फ बल्लू के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र में वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी अभिषेक उर्फ बल्लू के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस ने उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आठ अगस्त को बरामदे में सो रहे एक वृद्ध की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के दौरान छतारी पुलिस और स्वाट देहात टीम को आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, हत्या में प्रयुक्त चाकू की बरामदगी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभिषेक उर्फ बल्लू के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस के अलावा हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है। वारदात में प्रयुक्त ईको कार भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।