फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डीसीओ के आश्वासन पर किसानों ने स्थगित किया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। सहकारी चीनी मिल में अपनी मांगों को लेकर पिछले आठ दिन से धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के किसानों ने डीसीओ के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। किसानों ने जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन डीसीओ को सौंपा है, जिसमें मिल के जीएम और सीसीओ पर किसानों से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन


भाकियू टिकैत गुट के मेरठ मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों किसान जहांगीराबाद स्थित चीनी मिल पर आठवें दिन भी डटे रहे। गुड्डू प्रधान ने बताया कि जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों की सभी मांगों को मान लिया है और उन्हें पूरा करने के लिए आठ दिनों का समय मांगा है। किसानों की मुख्य मांगों में मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी की उच्च स्तरीय जांच, किसानों को सुविधाओं उपलब्ध कराने, बकाया गन्ना भुगतान, घटतौली पर रोक और मिल प्रशासन के मनमाने रवैये को खत्म करना शामिल था।
किसान नेताओं ने साफ कर दिया कि यह केवल एक अल्पविराम है और मांगें पूरी न होने पर निर्णायक संघर्ष होगा। डीसीओ को सौंपे गए ज्ञापन में किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें आठ दिनों के भीतर पूरी नहीं की गईं तो वे पुनः आंदोलन शुरू करेंगे और जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय पर धरना देंगे। ज्ञापन देने वालों में पिंकी खालौर, जीते चौहान, सेवाराम, गुजराल, कीरत पंवार, शाकिर मेवाती, पप्पू प्रधान, कुलदीप, गौरव मान व छोटू चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें