फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 10 फरवरी को 16.52 लाख बच्चों को दी जाएगी एल्बेंडाजोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में 10 फरवरी को स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन करेगा। विभाग की ओर से एक से 19 साल तक के 16 लाख 52 हजार बच्चों को पेट के कीड़े मारने के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। इसके लिए जिलेभर के करीब चार हजार स्कूल व 3900 आंगनबाड़ी केंद्रों को चिह्नित किया गया है। दवा खाने से छूटे हुए बच्चों को 14 फरवरी को मॉपअप राउंड चलाकर दवा खिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि एल्बेंडाजोल दवा खाने से शरीर में आयरन बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षण देने के साथ ही सभी निजी स्कूलों के प्रबंधकों को पत्र लिखकर सहयोग मांगा जाएगा। नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी 16 ब्लॉकों पर नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें