फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ट्रेन से कटकर वृद्धा की मौत, नहीं हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर।
नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। महिला के आत्महत्या किए जाने की आशंका है। नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे एक वृद्धा की चांदपुर रोड स्थित अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पर मेरठ-खुर्जा ट्रेन से कटकर मौत हो गई। चेहरा क्षत विक्षत हो गया था। प्रत्यक्षदर्शियाें ने बताया कि उन्होंने रेलवे ट्रैक पर महिला को देखकर शोर मचाते हुए उसे हटने के लिए भी कहा लेकिन, महिला ट्रैक से नहीं हटी और ट्रेन की चपेट में आ गई। कुछ लोगों ने महिला के ट्रेन से कटकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई है, जबकि कुछ लोग इसे हादसा बता रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर नगर व रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला के आसपास क्षेत्र का ही होने की भी आशंका जताई जा रही है। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें