फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: वृद्धा पर कुत्ते ने किया हमला, गिरने से हुआ फैक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कुत्तों और बंदरों के हमले ने लोगों को परेशान कर रखा है। खुर्जा क्षेत्र के गांव बादशाहपुर पंचगई निवासी 65 वर्षीय वृद्धा पर कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में वृद्धा के गिरने से सीधे हाथ में फैक्चर आ गया। वृद्धा ने जिला चिकित्सालय की ओपीडी में पहुंचकर प्लास्टर चढ़वाने के बाद सीरम लगवाया। शनिवार को जिला चिकित्सालय की ओपीडी में चार को सीरम और 127 को एआरवी लगाई गई।
विज्ञापन

खुर्जा क्षेत्र के गांव बादशाहपुर पंचगई निवासी 65 वर्षीय वृद्धा अयोध्या घर के बाहर टहल रही थीं। वृद्धा के पुत्र वेदु सिंह ने बताया कि मां पर दो दिन पूर्व एक कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने मां के उल्टे पैर में घुटने से नीचे काट लिया। मां के पैर पर कुत्ते के काटने पर दांत के गहरे निशान बन गए। कुत्ते के हमले के बाद मां का संतुलन बिगड़ गया और वो नीचे गिर पड़ी। इसके चलते उनके सीधे हाथ में फैक्चर हो गया। खुर्जा जटिया चिकित्सालय पहुंचे तो एआरवी लगवाने के बाद एआरएस लगवाने की सलाह दे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में मां के हाथ पर प्लास्टर चढ़वाया। साथ ही एआरएस लगवाई।
वहीं, नगर के भूड़ निवासी 45 वर्षीय अनिल, ज्ञानलोक निवासी 12 वर्षीय यश, गांव पौंडरी निवासी माधव और सिकंदराबाद निवासी 15 वर्षीय प्रिंस को कुत्ते काटने पर चोटिल होकर एआरवी लगवाने के लिए परिजन पहुंचे। शनिवार को जिला चिकित्सालय की ओपीडी में चार लोगों के गहरे जख्म होने पर एआरएस और 127 के मामूली निशान होने पर एआरवी लगाई गई।
विज्ञापन


ओपीडी बंंद के बाद भी पहुंचे मरीज
शनिवार को जिला चिकित्सालय की अवकाश के चलते दोपहर 12 बजे तक ओपीडी चली। इसके बाद पहुंचे लोगों को चिकित्सालय की ओपीडी बंद मिलने पर परेशानियों का सामना करना पड़ा। गंभीर बीमारी के मरीजों को इमरजेंसी में परामर्श दिया गया। साथ ही कुत्ता-बंदर काटने पर एआरवी लगाई गई। शेष को सोमवार को ओपीडी में दिखाने की बात कह भेज दिया गया। शनिवार को ओपीडी में परामर्श लेने के लिए 487 लोगों ने पंजीकरण कराया।

कोट
शनिवार को अवकाश के चलते 12 बजे तक 487 मरीजों ने पंजीकरण करा परामर्श व अन्य सुविधा का लाभ लिया। इस दौरान चार को सीरम व 127 को एआरवी लगाई गई। इसके बाद मरीजों को इमरजेंसी में इलाज व परामर्श दिया गया। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालय
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें