फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने किया जेल का निरीक्षण

Sun, 18 Jun 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
inspection - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी और एसएसपी ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जिला कारागार में बंदियों की समस्याओं को सुना और जेल अधीक्षक को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 11 बजे जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी रौशन जैकब, एसएसपी मुनिराज जी. और सीजेएम पारुल श्रीवास्तव जिला कारागार पहुंचे। उनके पहुंचते ही जेल में हड़कंप मच गया।

सभी ने महिला बैरक, बच्चा बैरक, आरोग्य द्वार, भविष्य द्वार, आगंतुक द्वार, मानवता द्वार, शासन द्वार, पाठशाला द्वार, अन्नपूर्णा द्वार, कर्मयोग द्वार, मित्र द्वार, प्रेम द्वार व संत द्वार का निरीक्षण किया। डीएम  ने बीमारी से पीड़ित बंदियों को ओपीडी में जाकर उनका हाल चाल पूछा।
विज्ञापन


डीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि बीमारीग्रस्त बंदियों के लिए उचित दवाईयां व खाने-पीने का विशेष ख्याल रखा जाए। डीएम बंदियों की समस्याओं का जल्द निस्तारण के लिए जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह को निर्देशित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें