फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रुपये ट्रांसफर करने का झांसा देकर कार सवारों ने युवक से ठगे नौ हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद देहात। नकद के बदले ऑनलाइन रुपये भेजवाने की कोशिश कर रहे एक युवक कोे अज्ञात कार सवारों ने झांसे में लेकर नौ हजार की ठगी कर ली। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दिल्ली के ब्रह्मपुरी निवासी जुरियल अली ने बताया कि वह अपने पैतृक गांव साखनी, जहांगीराबाद बुलंदशहर में मोहर्रम के जुलूस में शामिल होने आए थे। बृहस्पतिवार को वह स्कूटी से वापस दिल्ली लौट रहे थे। रास्ते में उसे परिजनों का फोन आया कि उनकी बहन की तबीयत काफी खराब है और उसके खाते में तत्काल नौ हजार रुपये भेजने हैं।


बताया कि उन्होंने रास्ते में कई लोगों से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराने का अनुरोध किया लेकिन किसी ने मदद नहीं की। इसी दौरान नेशनल हाईवे-34 पर चंदेरू फ्लाईओवर के पास कार में बैठे तीन लोगों से उसने सहायता मांगी। आरोप है कि कार सवारों ने उसके खाते में रुपये भेजने का भरोसा दिलाया। इसके बाद युवक ने उन्हें नौ हजार नकद दे दिए। रुपये लेकर वह भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने अज्ञात कार सवारों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की शिनाख्त के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें